फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने किसान के बेटे को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अगोल में बीते दिन एक किसान के पुत्र को सांड़ ने घायल कर दिया, जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी टिंकू सागर पुत्र नंदराम का क्षेत्र के गांव अगोल में खेत है, जिसे देखने के लिए वह बीते दिन गया था, तभी पीछे आए एक सांड़ ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। उसका नगर के निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। इससे पहले 18 जनवरी को भी गांव बांस बरोलिया में वृद्ध प्रेमपाल को भी एक सांड़ ने घायल कर दिया था। बावजूद इसके प्रशासन इन आवारा पशुओं को नहीं पकड़वा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें