फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराने को लाइन में नहीं लगेंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अब लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब अस्पताल को अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन मिल गई है। कुछ एसी भी आए हैं। इन मशीनों को अभी हृदय वार्ड में रखवा दिया गया है। जल्द ही इनको शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल जिला अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड, दो एक्स-रे मशीन और एक डिजिटल एक्स-रे मशीन चल रही है। जहां हर समय मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इसके लिए मरीजों को लाइन लगानी पड़ती है। कभी-कभी मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि अस्पताल बंद होने के समय तक लाइन खत्म नहीं होती। मरीजों को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं, परंतु अब जिला अस्पताल के मरीजों को कुछ राहत मिलने जा रही है। इससे उनका समय भी बचेगा और लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल को एक अल्ट्रासाउंड और एक एक्स-रे मशीन और मिल गई है। जानकारों की मानें तो नई एक्स-रे मशीन में कुछ विशेषताएं हैं। जरूरत के अनुसार मशीन को ही कहीं भी ले जाकर एक्स-रे किया जा सकेगा। इसके लिए गंभीर मरीज को इधर-उधर लाने या ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे स्पष्ट एक्स-रे भी होगा। अभी नई मशीनें लगाने के लिए स्थान चयन नहीं हो पाया है। अनुमान है कि यह मशीन हृदय वार्ड में ही लगाई जाएंगी। जहां यह मशीनें लगेंगी, उसी कमरे में एसी भी लगाए जाएंगे। इसके लिए तीन एसी भी आ गए हैं। अस्पताल प्रशासन इनकी शुरुआत कराने में लगा है। जल्द ही मरीजों को इसकी सुविधा मिल सकेगी।
---------------------------------------------
एक अल्ट्रासाउंड और एक एक्स-रे मशीन मिली है। कुछ एसी भी आए हैं। इन्हें लगाने के लिए इंजीनियर आएंगे। कमरे की व्यवस्था में लगे हैं। जल्द ही इनको शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. भारत भूषण पुष्कर, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें