एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव हैवतपुर स्थित प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक इंद्रपाल सिंह, सहायक जयप्रकाश एवं शिक्षामित्र खेमपाल श्रीवास्तव मौजूद मिले। बच्चों की संख्या यहां काफी कम मिली। कक्षा एक में 54 में 11, दो में 62 में 20, तीन में 60 में 17, चार में 49 में 20 और कक्षा पांच में 50 में 10 बच्चे उपस्थिति मिले। एसडीएम ने कक्षा चार की छात्रा से पांच का पहाड़ा सुनाने को कहा, जो उसे याद नहीं निकला। भवन की स्थिति ठीक नहीं थी। सात कमरों में दो जर्जर हालत में थे। मिड डे मील में तहेरी बनती मिली। बच्चों को किताबों का वितरण किया जा चुका था। ब्यूरो