फोटो- 27 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
उझानी में धूमधाम से निकाली गई र्साइं पालकी
उझानी। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के साईं बाबा की 11 वीं पालकी (शोभायात्रा) बुधवार को धूमधाम से निकाली गई। र्साइं भक्तों ने बाबा का गुणगान किया। महिलाओं ने पालकी पर फूल बरसाए। इस दौरान मार्केट में र्साइं भजन गूंजते रहे।
पंजाबी कॉलोनी के लक्ष्मीनारायण मंदिर से साईं पालकी शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। पालकी शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में पूजन हुआ। पंजाबी कॉलोनी से स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी, कछला रोड और बिल्सी रोड बाजार में भी साईं पालकी पहुंची। पालकी के लिए रास्ते में र्साइं भक्तों ने सफाई सेवा भी की। महिलाओं ने पालकी के दौरान बाबा का गुणगान किया। युवकों की टोली ने नृत्य से मनमोह लिया। दुकानदारों ने भी पालकी पर फूल बरसाए। विसर्जन पर देर शाम पंजाबी कॉलोनी में धार्मिक कार्यक्रम हुए। आयोजकों में शामिल ओमप्रकाश अदलक्खा ने बताया कि मंदिर में अगले दिन अखंड रामायण का पाठ शुरू होगा। इस मौके पर श्याम छाबड़ा, संजय सचदेवा, चरनजीत अदलक्खा, सत्यप्रकाश, निकुंज बब्बर, संगीता, ऊषा, वीरेंद्र, मुकेश छाबड़ा, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, जयपाल थरेजा, राजू अदलक्खा और हरीओम आदि मौजूद थे। ब्यूरो