फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..40
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत
पुलिस ने वाहन को कब्जे में किया
अकर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर तेज गति से आ रहे एक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मासूम को बुरी तरह से रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है।
हाईवे पर स्थित मुकुल मालपाणी के ईट भट्टे पर क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी मुन्ने अली मजदूरी करता है। जहां उसका सात वर्षीय बेटा हनीफ भी साथ में था। तभी बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित धर्मकांटे के पास हनीफ शौच करने के बाद रोड पार कर रहा था। तभी बदायूं की से बिल्सी की ओर तेज गति से आ रहे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही चालक मौका पाते ही फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल केजी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो--19

सड़क हादसे में मां-बेटा घायल
बदायूं। बेकाबू गति से दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ढकिया गौंटिया निवासी खुशीराम की ससुराल शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरी में है। सोमवार को खुशीराम पत्नी सीता देवी और दो वर्षीय पुत्र अंशुल, सात साल की पुत्री वीनू, पांच वर्षीय रेनू के साथ बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में ग्राम गिल्हौर के पास उनकी बाइक में पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे खुशीराम की बाइक असंतुलित हो गई, पीछे बैठी उनकी पत्नी नीचे सड़क पर जा गिरीं। उनकी गोद में बेटा अंशुल था। सड़क पर गिरने से मां-बेटा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन में घायल मां-बेटा को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत चिंताजनक बताई है। परिवार वाले महिला को बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें