फोटो-12,13,14,15-
सड़क पर रखा मिला
सामान, वसूला जुर्माना
चुनिंदा सड़कों पर ही चल रहा है अतिक्रमण विरोधी अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। नगर पालिका की ओर से शनिवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। इस दौरान अस्थायी रूप से सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। वहीं रोडवेज चौराहे के आसपास नाले के ऊपर पड़ी पट्टियों को हटाया गया।
नगर पालिका की ओर से दोपहर ढाई बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत चूना मंडी से की गई। टीम को देख व्यापारियों ने सड़क पर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम खैराती चौक, छह सड़का, हुसैन गली, जोगीपुरा, लावेला चौक होते हुए रोडवेज चौराहा पहुंची, इस दौरान टीम ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लगभग 35 व्यापारियों से जुर्माना वसूला। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा सामान सड़कों पर रखा मिला तो उनसे दो गुना जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद में वाटर वाक्स रोड से अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर रखी गाड़ियों को भी हटाया गया। साथ ही रोडवेज चौराहे के पास से नाले के ऊपर से पट्टियों को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। व्यापारियों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई। कहा कि व्यापारी अपने गेट के पास में कूड़ेदान को रखें और कूड़ा उसी में डालें। इस मौके पर ईओ निशा मिश्रा, लिपिक उपेंद्र उपाध्याय, शरीफ अहमद, लवी कुमार, सूर्य प्रकाश, नारायण दत्त, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।
--
चुनिंदा चौराहों के ईद -गिर्द ही चला रहा अभियान
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के चुनिंदा सड़कों व चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इन जगहों पर व्यापारियों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। व्यापारियों का कहना है शहर को स्वच्छ बनाने में हम लोग सहयोग कर है, लेकिन पालिका प्रशासन एकतरफा कार्रवाई पर ही उतारू है।