फोटो-35
तालाब में डूबने से युवक की मौत
गुलड़िया। अचानक पैर फिसलने पर तालाब में गिरे एक युवक की डूबकर मौत हो गई।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी 32 वर्षीय बहोरनलाल कश्यप शुक्रवार रात आठ बजे खाना खाने के बाद पशुशाला में सोने जा रहे थे। तभी तालाब किनारे से होकर गुजरते समय अंधेरे में बहोरन का पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में गिर गए। बाद में डूबने से उनकी मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद महेंद्र सिंह पशुशाला गया तो बहोरन को चारपाई पर न देखकर तलाश शुरू कर दी। परिवार वालों के तलाश करने पर पड़ोस के तालाब में पानी के अंदर बहरोन की लाश मुंह के बल पड़ी मिली। वहीं तालाब किनारे एक चप्पल पड़ी हुई थी। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर शनिवार को बहोरन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।