फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए प्रशासन ने कमर कसी

विज्ञापन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूूं। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला प्रशासन ने नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर लीं हैं। जिले में छह नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक ही नामांकन केंद्र के अंदर जा सकेंगे। समर्थकों को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण भी तय हो गया। अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत बदायूं में प्रथम चरण में 22 नवंबर को मतदान होगा। सो नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो कि छह नवंबर तक चलेगी। सभी निकायों की नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिले में छह नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पर एक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।
नगर पालिका बदायूं, ककराला और नगर पंचायत गुलड़िया और कुंवरगांव का नामाकंन केंद्र मंडी समिति बदायूं में बनाया गया है। नगर पालिका उझानी और नगर पंचायत कछला को मंडी समिति उझानी, नगर पालिका सहसवान को तहसील सहसवान, नगर पालिका दातागंज, नगर पंचायत अलापुर, उसैहत, उसावां को तहसील दातागंज, नगर पालिका बिल्सी, नगर पंचायत रुदायन और इस्लामनगर को तहसील बिल्सी, नगर पालिका बिसौली, नगर पंचायत वजीरगंज, सैदपुर, फैजगंज और मुड़िया को तहसील बिसौली को नामांकन केंद्र बनाया गया है। बदायूं में एसडीएम पारस नाथ, उझानी मंडी पर न्यायिक तहसीलदार अहिवरन सिंह, एसडीएम हरिशंकर शुक्ला को सहसवान, एसडीएम लाल बहादुर को बिल्सी, एसडीएम मो.आवेश को बिसौली और एसडीएम दिनेश कुमार सिंह को दातागंज में तैनात किया गया है। इन्हीं की मौजूदगी में नामांकन की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चुनाव में लगाए गए हैं 295 अधिकारी
निकाय चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपंन कराने को जिले में कुल 295 अधिकारी लगाए गए हैं। वहीं 31 जोनल और 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
--
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्रों का वितरण...29 अक्तूबर से छह नवंबर तक
---
निकाय चुनाव के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। इस दौरान सारी नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें