फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के स्वागत को बाजार तैयार

विज्ञापन
करवा चौथ डेमो
विज्ञापन
बदायूं। करवाचौथ के स्वागत को बाजार तैयार है। साड़ी, लहंगा, चूड़ी और सिंगार का अन्य समान खरीदने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखने लगी है।
विज्ञापन

गुरुवार को पंजाबी मार्केट, बड़ा बाजार, चूनामंडी और छह सड़का स्थित दुकानों पर महिलाओं ने नए -नए डिजाइन की साड़ियां खरीदीं। कटवर्क, ब्राइडल, फिल्म फेयर अवार्ड, लेटेस्ट और मारवाड़ी साड़ियां महिलाओं को खूब भा रहीं हैं । चूना मंडी के एक साड़ी व्यापारी ने बताया कि इस बार जीएसटी लगने के बाद भी खरीदारी खूब हो रही है।
विज्ञापन

साड़ी खरीदने आईं मीना सिंह और बबली ने बताया कि करवाचौथ के दिन साड़ी पहनने का बड़ा महत्व है। भारतीय संस्कृति के अनुसार साड़ी पहन कर करवाचौथ के दिन पति की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें