फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सिटी मजिस्ट्रेट ने सील किया झोलाछाप का क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट ने झोलाछाप अर्जुन प्रजापति का जीएस क्लीनिक मंगलवार को सील कर दिया।
विज्ञापन

करीब पांच महीने पहले कोतवाली के नहर खां सराय मोहल्ले के रहने वाले श्याम बाबू ने सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें लालपुल स्थित अर्जुन प्रजापति का जीएस क्लीनिक फर्जी होने का आरोप लगाया था। आरोप था कि टायफायड बुखार बताकर झोलाछाप अर्जुन प्रजापति की दी गई दवाई से श्यामबाबू की पत्नी की हालत बिगड़ गई थी। जबकि बाहरी जांच में टायफायड की पुष्टि नहीं हुुई थी। सीएमओ ने मामले की जांच कराई तो क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। चार महीने पहले सीएमओ की ओर से कोतवाली में क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट राज कुमार द्विवेदी ने जीएस क्लीनिक सील कर दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, एसीएमओ डॉ. प्रमोद, डॉ. संजीव, डॉ. कौशल गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
कोतवाली में शिकायतकर्ता और झोलाछाप भिड़े
क्लीनिक सीज करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी के निर्देश पर लालपुल चौकी इंचार्ज शिकायतकर्ता श्याम बाबू और जीएस क्लीनिक के मालिक अर्जुन प्रजापति को कोतवाली ले गए। यहां दोनों लोगों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। श्यामबाबू के मुताबिक उन पर कोतवाली में जबरन समझौता करने का दबाव मनाया जा रहा था। इसको लेकर नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट के न पहुंचने पर दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें