फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला-मुजरिया रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिलाओं और बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। पांच घायल एक ही परिवार के हैं। गंभीर रूप से घायल महिला समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगुलानगला के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी रामनाथ (45) और उसकी पत्नी शीला देवी गांव के एक युवक के साथ बाइक से कछला की ओर निकले। सामने से अथइया निवासी उदयवीर (30) की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। उदयवीर की बाइक पर उसकी पत्नी जसोदा (28), उसकी पांच साल की बेटी तनु, तनु की मौसी पूजा और परिवार की ही छह वर्षीय आकांक्षा सवार थी। एक बाइक पर बच्चों समेत पांच सदस्यों के बैठे होने की वजह से उदयवीर नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। घायलों में उदयवीर और शीला की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्साधीक्षक महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की भनक लगते ही दोनों बाइक सवारों के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, बिल्सी रोड पर अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर सवार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महमदगंज निवासी अजब सिंह (20) पुत्र लालाराम घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें