फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: औचक निरीक्षण में 131 चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर तीन सितंबर को सुबह नौ बजे जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक साथ औचक निरीक्षण कराया गया था। उस दौरान 131 चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। इन सभी का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि औचक निरीक्षण में सबसे अधिक लापरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में देखने को मिली। वहां पर 23 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसके अलावा जिला महिला चिकित्सालय में 34 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इसी तरह सीएचसी जगत में चार, इस्लामनगर में आठ, कादरचौक में चार, बिनावर में दो, बिसौली में दो, बिल्सी में 10, आसफपुर में दो, सहसवान में छह, दहगवां में 22, वजीरगंज में पांच, ककराला में चार, सैदपुर में पांच कर्मचारी गायब मिले है।

सीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
डीएम ने बताया कि यह निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 31 अगस्त को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किया गया। सीएम ने निर्देश दिए थे कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें