फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल में 13 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 10 Sep 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में सीनियर महिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल में 20 से अधिक महिला खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचीं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और टीम वर्क को परखा गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 13 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। बृहस्पतिवार को बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के साथ उनका ट्रायल होगा। वहां से चयनित होने के बाद खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को आगे राज्य टीम में भी मौका मिल सकता है। जिले की बेटियों में कबड्डी को लेकर काफी उत्साह है। ट्रायल में हॉकी कोच सैय्यद आबिद अली व अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
शिवानी, नैनसी, दीक्षा, शिखा, महक गुप्ता, नीतू, निराली गुप्ता, कोमल, भावना, छाया, नीतू, कल्पना, पशुमिता सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें