फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 13 जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत, शासन से तीन करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की जर्जर 13 सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन स्तर से 8.58 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष करीब तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। धनराशि अवमुक्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से खराब सड़कों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्गों पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को दिक्कत होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। अब इन मार्गों की मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मरम्मत के लिए चयनित मार्गों में उसहैत से उसावां-गूरा नवीगंज मार्ग, उसहैत-कमले नगला-अकरौली-सिरिया मार्ग, लालपुर खादर-हजरतपुर-लभारी सेटांडाडी मार्ग, दातागंज-आजमपुर नगरिया-खनू लालपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग, समरेर घुटमुरी मार्ग से बौधरा मार्ग और हरेनगला आजमपुर मार्ग से सुंदरपुर संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा सात अन्य मार्गों को भी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अभियंता वंदना सोनकर ने बताया कि शासन से पहली किस्त जारी होने के बाद विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मरम्मत पूरी होने पर इन मार्गों से जुड़े गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें