फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलीगंज और म्याऊं में डेंगू के 13 मरीज मिले

Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
म्याऊं पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के ग्रामीण इलाकों में डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को दातागंज क्षेत्र के गांव बंडा में आठ, मुजरिया क्षेत्र के अलीगंज गांव में तीन और म्याऊं में दो मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। वहीं जिलेभर में 14 मरीजों को मलेरिया पाया गया है।
विज्ञापन

अलीगंज गांव में इंटर की छात्रा कशिश, गौरी और सौरभ को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने प्राइवेट लैब पर उनकी जांच कराई तो पता चला कि उनको डेंगू है। उनका निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी फैली है। न सफाई हुई है और न ही स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है।
इधर, म्याऊं पीएचसी पर 162 मरीजों में 51 को बुखार है। इनमें से 23 को संदिग्ध मानते हुए जांचें की गई। इनमें जयवीर, शिवानी, रजनेश, सोनी को मलेरिया और मिथलेश, केशव डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


जिले में निकल चुके हैं 77 डेंगू पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1,10,032 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इनमें से 384 मलेरिया पीवी और 30 पीएफ मिले है। 16,083 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। इनमें 77 डेंगू पॅजिटिव पाए गए हैं।

लक्ष्मीपुर में कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
दबतोरी। ब्लॉक आसफपुर की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में दो सप्ताह पहले एक युवक की बुखार से मौत हो गई। गांव में अभी तक छिड़काव नहीं कराया गया था। बुधवार को प्रधान सफीक अहमद ने गांव में दवा का छिड़काव कराया। संवाद


घरों में मिला लार्वा, नोटिस जारी
बदायूं। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत के निर्देश पर बुधवार को मलेरिया निरीक्षक सनी कुमार ने बिल्सी के गांव बांस बरौलिया में लार्वा का सर्वे किया। जहां कई दिनों से पानी भरा था, उन पत्रों को खाली कराया। लोगों को बताया कि वह अपने घरों में कूलर, फ्रिज, गमले अन्य उपयोगी चीजों में पानी जमा न होने दे। जहां पर पानी भरे स्थानों पर लार्वा मिला। उन घरों के मालिक को नोटिस भी दिए गए।

भ्रमण मंडलीय कीट विज्ञानी ने किया गांवों का निरीक्षण
बदायूं। ब्लॉक समरेर के गांव मलिकपुर व दातागंज के गांव पलिया झंडा में भ्रमण मंडलीय कीट विज्ञानी व मलेरिया निरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया गया। उन्होंने मलेरिया रोगियों को देखा और लार्वा सोर्स रिडक्शन मच्छर पकड़े। ग्रामीणों को पंफलेट के माध्यम से मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए जानकारी दी गई। संवाद

म्याऊं पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें