बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वार्ष्णेय और डाॅ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, 16 व 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है। उसमें अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की सभी जांच कराई जाती है। शिविर में करीब 125 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर शिविर का लाभ लिया। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद