फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरऊ गांव में चोरों ने पांच घरों से पांच लाख का माल समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात कुरऊ गांव के पांच घरों को निशाना बना लिया। चोर घरों से लगभग पांच लाख का सामान समेट ले गए, जबकि एक घर के ताले तोड़े जाग होने पर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुरऊ निवासी लोकेश और दुर्गेश दोनों भाई अपने परिवारों के साथ बुधवार रात ग्राम मोंगर एक वैवाहिक समारोह में गए थे। घर पर उनके पिता थे। रात में चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। चोर लोकेश के घर से सोने की चेन, तीन अंगूठी, पायल और पांच हजार रुपये समेत सामान ले गए, वहीं दुर्गेश के घर से सोने का हार, चेन, कुंडल, पायल, चांदी के सिक्के और आठ हजार रुपये समेत सामान चोरी हुआ है, जबकि उनके पड़ोसी वीरेश पुत्र पोतीराम के घर से 40 हजार रुपये और एक टार्च चोरी हो गई। इधर, गांव के ही मुनव्वर के घर से पायल, दो अंगूठी और 10 हजार रुपये चोरी हो गए। गांव के मुन्नालाल साहू के घर में घुसे चोर 25 हजार रुपये, पायल और सामान खंगाल ले गए। चोर गांव निवासी सुनील के घर के ताले तोड़ रहे थे, जाग हो जाने के कारण कामयाब नहीं हो सके। लोकेश के मुताबिक चोर कच्छा बनियान पहने थे। उनके पिता ने एक चोर को भागते हुए भी देखा। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें