फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नामांकन पत्र स्वीकृत, 16 के किए गए खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोकसभा चुनाव के लिए 25 दावेदारों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। शुक्रवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें से रिटर्निंग ऑफिसर ने 16 पर्चे विभिन्न कमियों के चलते खारिज कर दिए, वहीं नौ नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग आफिसर दिनेश कुमार सिंह ने प्रेक्षक कमल जौन लाकड़ा के सामने की। नामांकन पत्रों की जांच में सामने आया कि कई दावेदारों ने फॉर्म के कई बिंदुओं में कुछ नहीं लिखा, जबकि आयोग के निर्देश है हर कालम में हां या न लिखना जरूरी है। इसके चलते अधिकतर दावेदारों के नामांकन पत्रों को खारिज करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी से सलीम इकबाल शेरवानी, भाजपा से संघमित्रा मौर्य, सपा से धर्मेंद्र यादव, भारतीय गदर पार्टी से कृपाशंकर शाक्य, कल्याणकारी जनतांत्रिक पार्टी से महेश श्रीवास्तव, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से कैलाश कुमार मिश्र, निर्दलीय के रूप में स्वामी पगलानंद, अतुल कुमार, हरिसिंह के नामांकन पत्र सही मिलने पर स्वीकृति की गई।
------------
इन दावेदारों के नामांकन पत्र हुए निरस्त
संयुक्त समाजवादी दल से मनीष कुमार झा, राष्ट्रवादी पार्टी (भारत) से अंकित चौहान, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिव) से राजवीर सिंह, गदर पार्टी से बहादुर सिंह, अंबेडकर क्रांति दल से दिनेश कुमार, खुसरो सेना पार्टी से विकास ठाकुर, भारतीय भाईचारा पार्टी से सोहनपाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से सोहनपाल, हाकिम अपना पार्टी से अब्दुल नसीर, अखिल भारतीय राजार्य सभा से अर्जुन देव, लोकदल से जय पाल, जनसेवा सहायक पार्टी से ओमप्रकाश, निर्दलीय के रूप में उस्मान गद्दी, निहाल सिंह, ग्रीश चंद्र गोला व जगदीश सिंह के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

--------------------
शपथपत्र सहित नामांकन पत्र को पूरा भरना जरूरी है। अधिकतर दावेदारों ने शपथपत्र को पूरा नहीं भरा था, उन्हें नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने दूसरा शपथपत्र नहीं दिया, जिससे उनको खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार सिंह, आरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें