फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहराया तिरंगा, गूंजे नारे-हिंदुस्तान जिंदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वायु सेना के जवानों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों को निशाना बनाकर 350 से ज्यादा आतंकवादियों को मार दिया गया, साथ ही पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायराना हमले में शहीद जवानों का बदला भी ले लिया गया। इस पर बुधवार को भी लोगों ने जगह-जगह मिठाई का वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक सफल होने पर बीआईएमटी में स्टाफ ने छात्रों के साथ तिरंगा लहराकर खुशी व्यक्त की। एक दूसरे को मिठाई खिलाई, साथ ही शहीद जवानों को याद कर उन्हें सलामी दी। प्राचार्य डॉ. उमेश पाल सिंह ने कहा कि पूरा देश इस जवाबी कार्रवाई से खुश है। प्रबंधक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि यह बहुत गौरवपूर्ण बात है कि सरकार, सेना ने पाक की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों व स्टॉफ ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। निदेशक रचित गोयल, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनोज अग्रवाल, प्रवक्ता अफसार अहमद, डॉ. एम शंकर, वसीम अहमद, नीतेश आदि मौजूद रहे।
शेखूपुर। हिंदू-मुस्लिम एकता सामाजिक समिति के प्रदेश सचिव आसिफ सैफी ने आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले पर खुशी जाहिर की, साथ ही समिति के सदस्यों ने मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

उघैती। शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कस्बावासियों ने आतिशबाजी दागी व मिठाई वितरण कर खुशी मनाई। वहीं लोगों ने बदायूं-बिजनौर हाईवे पर मिठाई वितरण किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, ताराचंद्र यादव, कुलदीप यादव, बलभद्र सिंह, झुनेंद्र कश्यप, वासुदेव शर्मा, ताराचंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें