फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी अज्ञात महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे तालाब में फेंकी गई महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। 72 घंटे बाद उसके शव का पोस्टमार्टम हो सका। हालांकि अभी उसके शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन

करीब 22 वर्षीय महिला की लाश बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनजुड़ी के नजदीक तालाब में मिली थी। महिला हरे रंग का सूट और काले रंग की सलवार पहले थी। उसके गले में उसका ही दुपट्टा बंधा हुआ था। माना जा रहा था कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। शुक्रवार को 72 घंटे पूरे हो गए। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला की गला दबाकर कर हत्या की गई थी। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, इसके लिए स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें