फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहवाजपुर में और धंसी जमीन, टीम के साथ पहुंचे ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहवाजपुर में और धंसी जमीन, टीम के साथ पहुंचे ईओ
विज्ञापन

बदायूं। शहर के शहवाजपुर मोहल्ले में पुराने कुएं की जमीन सोमवार को थोड़ा और धंस गई। इससे मोहल्ले के लोग और ज्यादा दहशत में आ गए। गड्ढा लोगों के मकान तक पहुंच गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सूचना पर बुधवार सुबह नगर पालिका के ईओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे में रोड़ा आदि डलवाकर ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
शहवाजपुर मोहल्ले की वाल्मीकि बस्ती में एक पुराने कुएं की जमीन शनिवार रात से धंस रही है। रविवार शाम होते होते जमीन लोगों के घरों से कुछ दूरी तक रह गई थी। स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह से ही घर बचाने को भागदौड़ शुरू कर दी। उन्होंने पालिका प्रशासन को सूचना दी और वार्ड सदस्य के घर जाकर समस्या के निदान की मांग की। देर शाम तक लोग ऐसे ही भागदौड़ करते रहे लेकिन शाम तक कोई हल नहीं निकला। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोग सोकर उठे तब तक कुएं के आसपास की और जमीन धंस गई। यह देखकर लोग ज्यादा दहशत में आ गए। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत वार्ड सदस्य और पालिका प्रशासन को सूचना दी, जिस पर ईओ संजय तिवारी और वार्ड सदस्य के पति संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। ईओ ने मोहल्लेवासियों को आश्वासन दिया कि गड्ढे में जल्द ही मिट्टी और रोड़ा डलवाकर सही करा दिया जाएगा। मोहल्लावासी हंबीर सिंह, स्वदेश, लकी, राजीव बाबू, जिझार सिंह, सचिन बाबू, लल्ला बाबू, सतीश आदि ने बताया कि अगर नगर पालिका प्रशासन ने गड्ढा सही नहीं कराया तो वह डीएम कार्यालय जाकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
शहबाजपुर मोहल्ले में मैं खुद टीम के साथ गया था। लीकेज पाई गई थी, उसे ठीक करा दिया गया है। रोड़ा और मिट्टी आदि डलवाकर जल्द ही गड्ढे को भी ठीक करा दिया जाएगा।
-संजय तिवारी, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें