फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज के छह गांवों में पांच करोड़ से बनेंगे संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज के छह गांवों में पांच करोड़ से बनेंगे संपर्क मार्ग
विज्ञापन

दातागंज। क्षेत्र के छह गांवों के संपर्क मार्गो के निर्माण को शासन ने करीब पांच करोड़ की धनराशि जारी की है। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को सौंपी गई है। जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है। इन संपर्क मार्गों के बन जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़े जाने की है। इसके लिए सरकार की ओर से बजट भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में प्रदेश सरकार ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत दातागंज विधानसभा क्षेत्र के छह संपर्क मार्गों के निर्माण को 499.85 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने इन सड़कों के निर्माण को मुख्यमंत्री को पत्र दिया था। विधानसभा क्षेत्र के गांव असधरमई से मरौरी तक तीन किमी, बराही कूमपुर मार्ग से गाजीपुर संपर्क मार्ग 1.065 किमी, नगरिया खनू से राजपाल नगला तक संपर्क मार्ग 0.830 किमी, बेहटा माधौ से टिकरा पलौरा तक 1.220 किमी, दियौनी-समरेर मार्ग से अमरौली तक 0.900 किमी और माधुरीनगला से नगरिया दुगानी तक 2.050 किमी सड़क पर खड़ंजा पड़ेगा और लेपन कार्य होगा। विशेष सचिव आरएनएस यादव ने अपने पत्र में कहा है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन में किया जाएगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि यह भी ध्यान रखा जाए कि व्यय स्वीकृत धनराशि के अंदर ही हो। इधर, इन छह संपर्क मार्गों के बन जाने के बाद तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। रामगंगा नदी से लगे कुछ गांव के लोग बरसात के दिनों में परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें