फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कॉलेजों में होंगी
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
बदायूं। मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं इस बार सरकारी कॉलेजों में होगी। इसके साथ-साथ आईटीआई, डिग्री और निजी इंटर कॉलेज में भी कराई जा सकती है। ये परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तर्ज पर नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर मदरसा बोर्ड ने इस बार नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत इस बार सीसीटीवी की नजर में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं होगी। परीक्षा में सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चूंकि परीक्षा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की देखरेख में होती है, इसलिए केंद्र बनाने से लेकर अन्य तैयारियों की भी जिम्मेदारी विभाग की है। विभाग की मानें तो सरकारी कॉलेजों में केंद्र बनाए जाने से परीक्षार्थियों और शिक्षकों को सहूलियत होगी, क्योंकि कॉलेजों में ज्यादा सुविधाएं होती हैं। इन कॉलेजों में पेयजल, बिजली और शौचालय की व्यवस्था पहले से होती है। ऐसे में परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों को परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

---------------------
परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। नकलविहीन परीक्षा कराई जाएंगी। इसको लेकर पूरा फोकस है।
-जगमोहन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें