फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल साहू और अभिलाषा यादव बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल और अभिलाषा बने चैंपियन
विज्ञापन

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। छात्र वर्ग में चैंपियनशिप अनिल साहू के हाथ लगी, वहीं छात्राओं में अभिलाषा यादव चैंपियन बनीं। मुख्य अतिथि दास कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह ने दोनों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई प्रतियोगिता में छात्राओं की लंबी कूद में अभिलाषा और शिवांगी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरा स्थान ज्योति वर्मा व तीसरा स्थान राबड़ी देवी को मिला। छात्र वर्ग में रिंकू यादव प्रथम, विनोद कुमार शाक्य दूसरे और अरुण तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में छात्राओं में शिवांगी सक्सेना प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर श्वेता सिंह तथा तीसरा स्थान शिवांगी को मिला। छात्रों में प्रथम केशव कुमार, द्वितीय ज्ञान दीप और तृतीय विनोद कुमार शाक्य रहे। गोला फेंक में छात्रा वर्ग में प्रथम नीरज यादव, द्वितीय भावना आजाद और तृतीय शिवांगी रहीं। छात्रों में शिवम अरुण ने प्रथम, सर्वराज सिंह ने दूसरा और दीपक ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में छात्राओं में प्रथम अभिलाषा यादव रहीं जबकि छात्रों में अनिल साहू प्रथम रहे। 15 सौ मीटर दौड़ केवल छात्र वर्ग की हुई, जिसमें प्रथम स्थान अनिल साहू ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान रजत कुमार और तृतीय राहुल कुमार को मिला। इसके अलावा भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. पीके शर्मा और डॉ संजीव ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. बबिता यादव ,वीरबहादुर व राजीव पाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें