फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस संचालकों के आगे पुलिस फेल, परिवहन निगम ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
 रोडवेज चौराहे पर सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस डग्गामार बस संचालकों के आगे नतमस्तक साबित हुई। सीओ सिटी के निर्देश के बावजूद रोडवेज चौकी पुलिस ने डग्गामार बसों को सवारियां भरने के लिए सड़क पर खड़े होने दिया। इन डग्गामार बस वालों से निपटने के लिए रोडवेज एआरएम ने अपने कर्मचारी लगाए हैं। बुधवार को चौराहे पर तैनात रोडवेज कर्मचारियों ने सड़क पर डग्गामार बसें खड़ी नहीं होने दीं। पुलिस की सहमति से डग्गामर बसें आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भर रहे हैं। इन बसों को रोडवेज चौराहे से होकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

एआरएम राजेश कुमार ने रोडवेज चौकी पुलिस की निष्क्रियता देखते हुए प्रत्येक दिन का ड्यूटी चार्ट तैयार किया है। प्रत्येक दिन सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक एक-एक कर्मचारी चौराहे पर ड्यूटी देगा। वह चौराहे पर कोई भी डग्गामार बस खड़ी नहीं होने देगा। इन कर्मचारियों की अलग-अलग दिन ड्यूटी होगी। मंगलवार सुबह से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिससे बुधवार शाम तक तैनात रहे कर्मचारियों ने एक भी चौराहे पर खड़ी नहीं होने दी। दोपहर के समय डग्गामार बसें लगाने का प्रयास किया गया था। परंतु कर्मचारी ने उसे चौराहे पर नहीं रुकने दिया। इससे आंबेडकर पार्क की ओर से आनी वाली प्रत्येक डग्गामार बस रोडवेज चौराहे से होकर पुलिस लाइन चौराहे की ओर निकल गई।
वैसे तो चौराहे की व्यवस्था संभालने का कार्य रोडवेज चौकी पुलिस का था। चौकी पुलिस के सौजन्य ही चौराहे पर डग्गामार बसें खड़ी हो रहीं थीं। इसके लिए पुलिस को वाकायदा प्रत्येक चक्कर पर पैसा मिल रहा है। इससे पुलिस ने कार्रवाई तो दूर बसों को हटवाने की जहमत तक नहीं उठाई। और न ही एआरएम द्वारा बनाई गई व्यवस्था पर सहयोग तक नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें