फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान करने असरासी पहुंचे डीएम, फावड़ा चलाया, सिर पर रखकर कूड़ा फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18,38,41,53,54,55 विधायकों से लेकर अफसरों तक ने थामा झाड़ू, सफाई की
विज्ञापन

श्रमदान किया, फावड़ा चलाया, सिर पर रखकर कूड़ा फेंका, कहा-न गंदगी करो, और न किसी को करने दो
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले के सभी 15 ब्लॉकों के गांवों में रविवार को श्रमदान करके साफ सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों, अफसरों, ग्राम प्रधानों समेत सभी ने सड़कों, कच्चे रास्तों, सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाई और फावड़ा लेकर नालियां साफ कीं। श्रमदान करने असरासी गांव पहुंचे डीएम दिनेश कुमार ने खुद फावड़ा चलाया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ फावड़े से कूड़ा कचरा भरा और सिर पर पल्ला रखकर दूर फेंकने गए। डीएम को सिर पर कूड़े का पल्ला रखे देखकर ग्रामीणों में जोश भर गया। इसके बाद पूरा गांव सफाई में जुट गया। ऐसा ही मंजर कई ब्लाकों में दिखा, जहां विधायकों और प्रधानों ने जोश दिखाया।
डीएम के निर्देश पर पिछले कई दिनों से जिले भर के प्रधान ग्रामीणों के सहयोग से अपने गांव में सफाई अभियान चला रहे हैं। रविवार को जिले के सभी गांवों में एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। ब्लाक कादरचौक के गांव असरासी में डीएम ने पहुंचकर खुद श्रमदान किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि कहा कि प्रत्येक रविवार को श्रमदान का महाअभियान चलाकर सभी लोग अपने-अपने गांवों में सफाई करें। सफाई के दौरान डीएम को दो बच्चे ऐसे मिले, जो विद्यालय नहीं जाते हैं। डीएम ने वहां के अध्यापक को बुलाकर नाराजगी जताई और दोनों बच्चों का एडमिशन करके ड्रेस और किताबें देने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत कुरऊ में प्रधान करन सिंह, लेखपाल दुर्गपाल सिंह, शिव प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लाक सलारपुर के गांव पुठी में रविवार को सदर विधायक महेश गुप्ता ने श्रमदान किया। कहा कि लोगों को अपने घरों के अलावा आसपास भी सफाई रखनी चाहिए। ताकि गांव स्वच्छ हो सकें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान वीर सिंह, ख्याली राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत शिकरापुर में स्वयंसेवी संस्था संकल्प द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्णिमा पूनम गुप्ता, रेनु सिंह, कर्तव्य वैश्य, संजीव कुमार गुप्ता, आर्यन गुप्ता ने मौजूद रहे।
कादरचौक। ब्लाक क्षेत्र के गांव असरासी में जब डीएम का काफिला पहुंचा तो गांव के कई लोग आ गए। विधायक धर्मेंद्र शाक्य भी साथ में थे। डीएम ने श्रमदान करके सफाई कार्य को उसी तरह दिया जिस तरह सफाई कर्मी करते हैं। यह देख वहां मौजूद अधिकारियों के साथ ही ग्रामीणों के मुख से यहीं निकल रहा था...डीएम साब बदल देंगे जिले की तस्वीर। वहीं शेखूपुर विधायक ने भी सफाई की। बीडीओ बलबंत सिंह, प्रधान अर्जुन सिंह आदि रहे। गांव लभारी, ककोड़ा में भी सफाई अभियान चला।
उझानी। सरौता गांव में प्रधान देवेंद्र सिंह समेत सचिव ग्रामीणों के साथ गलियारों में सफाई करके लोगों को घरों के आसपास सफाई रखने का महत्व समझाया। बुटला में प्रधान अभिमन्यु प्रताप सिंह, पप्पू सक्सेना, अमरपाल, तालेवर, हरनाम सिंह, मुनेंद्र और राजेश प्रताप ने गलियारों में सफाई की।
बिल्सी। ब्लाक अंबियापुर क्षेत्र के गांव अगोल, दिधौनी, सिरासौल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक आरके शर्मा, एसडीएम लाल बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख विजेता यादव, बीडीओ डॉ.एके जौदान, कोतवाल संजय कुमार राय, प्रधान अर्जुन सिंह चौहान के साथ स्वयसेवियों ने गांव के कोने-कोने से गंदगी कीचढ़ को निकाल कर साफ किया।
दातागंज। श्रमदान दिवस के मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया के साथ ही एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत हरीओम और सचिव दिनेश कुमार,प्रधान अलका गौतम ने सफाई की।
गुलड़िया। ब्लाक जगत की ग्राम पंचायत गुरुगांव में नोडल अधिकारी विश्वभान सिंह, सचिव धर्मेंद्र शाक्य, हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, प्रधान सूरजपाल सिंह शाक्य ने सफाई अभियान चलाया। साथ ही अंबेडकर पार्क में पौधरोपण किया। आदर्शनगर में चेयरमैन सर्वेश कुमारी ने लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर लेखपाल ओमप्रकाश सिंह, सभासद कुमारी राजरानी, राजस्व निरीक्षक ब्रजपाल सिंह, सुखपाल सिंह सभापति साधन सहकारी समिति गुलडिया आदि मौजूद रहे।
नूरपुर पिनौनी। प्रधान पति संजय शर्मा ने सचिवालय में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। लेखपाल अनोखेलाल, सचिव आस मोहम्मद, शीशपाल मौजूद रहे।
मुजरिया। ग्राम पंचायत जिजाहट में सफाई अभियान चलाया गया।प्रधान ओमबाबू यादव, रोजगार सेवक देवपाल सिंह, सचिव भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।
सहसवान। क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने साफ-सफाई की। गांव भगता नगला में प्रधान रामसिंह यादव, भाजपा के दहगवां मंडल अध्यक्ष ताराचंद्र कश्यप के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर पूरन, राजाराम कश्यप, तीर्थपाल, चंद्रकेश, लालाराम आदि मौजूद रहे। गांव अनन्दीपुर में प्रधान चरन सिंह शाक्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़कों और नालों की सफाई की।
फैजगंज। गांव खेड़ादास के वार्ड 12 में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया और गांव को साफ किया। सफाई करने वालो में गुड्डू, ओमपाल, उमेश, रामसिंह, धर्मेंद्र, ब्रजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
...कुछ ने फोटो खिंचाकर की औपचारिकता
बदायूं। श्रमदान दिवस के मौके पर देखने में आया कि कुछ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथ में झाडू और फावड़ा लेकर सिर्फ औपचारिकता निभाई। फोटो खिंचवाने के बाद साबुन से हाथ धोने के बाद लोगों को जरूर इस बात को प्रेरित किया कि वह सफाई का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें