फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रिमझिम फिर झमाझम बरसे बदरा, नाला बनी सड़कों से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 26 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02
विज्ञापन

फोटो- 9 से 14
फोटो नं-34,35


पहले रिमझिम, फिर झमाझम वर्षा से राहत
जगह-जगह हुए जलभराव से घरों और दुकानों में घंटों कैद रहे लोग
मौसम हुआ सुहाना, जलभराव और कीचड़ ने बढ़ाई दिक्कत अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ उझानी। पिछले दो दिनों से इंद्र देवता जिलावासियों पर कुछ मेहरबान हैं। दो दिन पहले बूंदाबांदी हुई थी तो पिछले चौबीस घंटे में जिले के किसी स्थान पर रिमझिम तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई है। गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलभराव और सड़कों पर फैली कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी दी हैं। नाले और नालियां चोक होने से कई घरों और दुकानों में गंदा पानी घुस गया।
शहर में बुधवार देर शाम शुरू हुई बारिश रात भर होती रही। गुरुवार को दिन निकलने के साथ वर्षा थम गई। आसमान में छाए बादल और हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद सुबह करीब दस बजे उझानी में करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई। नाले और नालियां चोक होने से सड़कें तालाब नजर आने लगीं। कस्बे में हलवाई चौक से साहूकारा की ओर से जाने वाले रोड पर करीब तीन घंटे पानी भरा रहा। गौतमपुरी, बाजारकलां, बहादुरगंज, गंजशहीदा में जलभराव से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि मुख्य नाले तक पहुंचने वाली नालियां कई जगह चोक हैं। मेन मार्केट में स्टेशन रोड और कछला रोड कश्यप पुलिया से आगे तक बारिश का पानी भर गया, जिससे कारोबारी अपनी दुकानों में कैद रहे। इधर, शहर में मूसलाघार बारिश शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई। करीब एक घंटे तेज पानी गिरने के बाद बारिश हल्की हो गई। इस दौरान समूचे शहर में जलभराव हो गया। लोग रास्ते में जहां थे वहीं फंसे रहे। शहर के कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड, टिकटगंज, आवास विकास, जागीपुरा, नेकपुर, महिला अस्पताल, लावेला चौक, रोडवेज, लोचीनगला आदि इलाकों में पानी भर गया। जलभराव से नालियां और सड़कें एक नजर आने लगे। इससे लोग घंटों अपने घरों और दुकानों में कैद रहे। बारिश के दौरान बिजली गायब रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सहसवान। गुरुवार को झमाझम बारिश से गली मोहल्लों की सड़कें पानी से लबरेज हो गईं। कचहरी परिसर और मुख्य बाजार में सड़कों पर पानी भर गया। नाली और नाले चोक होने से कई दुकानाें में पानी भर गया। बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। गुरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग शुरू हुई बारिश से कचहरी परिसर, रोडवेज बस स्टैंड और मुख्य बाजार की सड़कों के साथ गली मुहल्लों की सड़कें भी पानी से लबरेज हो गईं। मुख्य बाजार मेें सड़क पर पानी भरने से कई दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदार पालिका प्रशासन को कोसते नजर आए।
औरछी। गुरुवार को थाना फैजगंज में बारिश का पानी भर गया, जिससे पुलिस कर्मचारियों को खासी दिक्कत हुई। उधर बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर गुरुवार को रौनक लौट आई।
----------
ईओ और सफाई निरीक्षक ने देखे हालात
उझानी। मूसलाधार बारिश की वजह से कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या की हकीकत जानने के लिए ईओ संजय कुमार तिवारी और सफाई निरीक्षक राजेश कुमार बिंद भी पहुंचे। सफाई निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी बहा है। चूंकि नाले की सफाई पहले ही हो चुकी है, इसलिए नागरिकों को परेशानी कम हुई है।
----------
बारिश से प्रभावित हुई बिजली सप्लाई
झमाझम बारिश के दौरान शहर और उझानी की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उझानी में अपराह्न तीन बजे तक देर तक बत्ती गायब रही। उपभोक्ता हरीओम ने बताया कि पूरे दिन पांच घंटे तक बिजली गायब रही। वजह यह कि उपकेंद्र में बारिश का पानी भर गया। शहर में दिन भर बिजली आती जाती रही। शाम को तेज बारिश हुई तो सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई। इससे गर्मीं और अंधेरे में लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


000000000000

फोटो - 26 बीडीएनकेयूजीपीएच 01
किसान के चेहरे पर खुशी चमक
कुंवरगांव। गुरुवार को झमाझम बरसात होने पर किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में पानी होते ही धान की रोपाई शुरू कर दी गई। कई किसानों ने बारिश में भीगते हुए पौध की रोपाई की। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई, जो छह घंटे तक लगातार होती रही। इस बीच कई बार काफी तेज पानी पड़ा। इससे खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें