फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया में काटे कनेक्शन, उपभोक्ताओं ने खुद जोड़ ली लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया में काटे कनेक्शन, उपभोक्ताओं ने खुद जोड़े
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बिजली चोरी का मामला
अयोध्यागंज और श्रीनारायणगंज के 11 उपभोक्ता नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया तो बकाया बिल जमा नहीं करने पर काटे गए कनेक्शनों में 11 घरों में लाइन जुड़ी मिली। आरोप है कि उपभोक्ताओं ने खुद ही लाइन जोड़ ली थी। जेई ने आरोपियों के घरों से केबल जब्त कर उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट करा दी।
अवर अभियंता ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों की टीम ने शुक्रवार सुबह अयोध्यागंज और श्रीनारायणगंज मोहल्ले में चेकिंग की तो गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो गया। जेई ने बताया कि चेकिंग में जयपाल सिंह, ओमप्रकाश सपरा, ओमप्रकाश सिंह, नरेश कुमार, भूरी पत्नी इरशाद, ज्ञाना देवी पत्नी अशोक कुमार, फारुख, शौकत मियां, ताहिर, जमीलउद्दीन और मुजम्मिल के घरों में बिजली की सप्लाई मिली। इन उपभोक्ताओं की लाइन बकाया बिल जमा नहीं करने पर बिजली कर्मियों ने काट दी थी लेकिन गृहस्वामियों ने खुद ही लाइन जोड़कर बिजली विभाग को चूना लगाना शुरू कर दिया। बिजली कर्मियों ने आरोपियों के घरों से बिजली की केबल भी बरामद कर ली। जेई ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान अभी जारी रहेगा। चेकिंग को निकली टीम में सोहनलाल, रमेश, यतींद्र कुमार सिंह, सुभाष और सुनील चौहान शामिल थे।
विज्ञापन

--------------
पिछले महीने भी नामजद कराए थे दस उपभोक्ता
उझानी। बिजली चोरी रोकने के लिए गंभीर अफसरों ने पिछले महीने भी कई मोहल्लों में चेकिंग की थी। तब टीम को दस घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया। इनमें ज्यादातर उपभोक्ता वे थे जिनके घरों में काफी पहले कनेक्शन रहे थे लेकिन बकाया में विभाग ने कनेक्शन काट दिए थे। दो घर ऐसे भी मिले थे जिनके गृहस्वामियों की मृत्यु के बाद बेटा और पत्नी ने कनेक्शन तो कटवा लिया लेकिन लाइन जोड़कर बिजली सप्लाई का लाभ उठाते रहे थे।
00000000
00000000
19 उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट
188 के कनेक्शन भी काटे
बदायूं। बिजली महकमे की ओर से चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को अलापुर और उसावां क्षेत्र में बकाया अदा न करने पर 19 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जबकि 188 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। 16 लाख की वसूली की गई। 74 बड़े उपभोक्ताओं को आरसी के नोटिस भी जारी किए गए हैं।
बिजली चोरी रोकने और वसूली को काफी समय से अभियान चल रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय छैलबिहारी ने बताया कि शुक्रवार को उसावां और अलापुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसके तहते उसावां में 14 और अलापुर में पांच बड़े उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ईई ने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों में बकाया जमा नहीं करने पर 188 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए हैं। 16 लाख की वसूली की गई है, जबकि 74 ऐसे उपभोक्ता जिन पर 40 हजार से ज्यादा की बकाया है उनके खिलाफ आरसी के नोटिस जारी की गई हैं।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस अभियान में एसडीओ दातागंज कृष्ण कुमार के अलावा अवर अभियंता सुरेश कुमार, विनोद कुमार और रविकुमार रहे। बोले-जिन उपभोक्ताओं ने बकाया अदा नहीं की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए किसी भी परेशानी से बचने को उपभोक्ता जल्द बकाया अदा कर दें।
विज्ञापन

---------
गांव सराय के बीच में डाली
जा रही हाईटेंशन, आक्रोश
दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव सराय के बीच में हाईटेंशन लाइन डाले जाने से कई ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा है कि हाईटेंशन लाइन बीच गांव के रास्ते से निकाली जा रही है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। कहा है कि चकरोड और नलकूप के पास से इस लाइन को डाला जा सकता था मगर ऐसा नहीं किया जा रहा है। लोगों ने कहा है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के घरों से इस लाइन को हटा लिया गया है। कमजोर और गरीब लोगों के घरों के पास से इस लाइन को डाला जा रहा है। एसडीएम ने शिकायत को दूर करने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में राजेश, जयवीर, कल्लू आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें