फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान हेड ब्वॉय, मोक्षिका बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें अदनान अल्वी को हेड ब्वॉय और मोक्षिका गुप्ता को हेड गर्ल चुना गया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में इंवेस्टीचर सेरेमनी का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने किया। इसमें अदनान अल्वी को हेड ब्वॉय और मोक्षिका गुप्ता को हेड गर्ल चुना गया। इनके अलावा प्रिया शाक्य ब्लू हाउस, अनुज चौहान रेड हाउस, प्रेरणा वर्मा यलो हाउस और धनंजय को ग्रीन हाउस का कैप्टन बनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। स्कूल के चेयरपर्सन पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने कैप्टन बने छात्र और छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, सुभाषचंद्र मिनोचा, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट और मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें