बदायूं। स्वाइन फ्लू को लेकर माध्यमिक स्कूलों में अलर्ट जारी किया है। डीआईओएस मुन्ने अली ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों में होने वाली प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्कूल में अधिक संख्या में एक साथ एक स्थान पर बच्चे एकत्र न हों।
डीआईओएस ने शासकीय, अशासकीय, वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कक्षाएं शुरू होने से पहले बच्चों का परीक्षण किया जाए, यदि स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण दिखाई दें तो उन्हें सात दिन आराम करने की सलाह देेकर घर वापस कर दिया जाए। यह भी कहा है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को बच्चों के चिकित्सा प्रमाण पत्र देने को बाध्य न किया जाए। डीआईओएस ने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।