फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख बताई जा रही है। आरोपी को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पिछले महीने जिले में डोडा के कारोबार का भी भंडाफोड़ हो चुका है। अब स्मैक बरामद होने से साफ हो गया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार जारी है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह अपने साथी प्रमोद कुमार और सिपाही सुजीत कुमार के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में जा रहे थे। इस बीच इनको मुखबिर ने सूचना दी कि म्याऊं-हजरतपुर तिराहे पर एक व्यक्ति खड़ा है, उसके पास काफी स्मैक है। अगर पुलिस सतर्कता से काम करे तो गिरफ्तारी हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमरुल हसन पुत्र अले हसन निवासी गांव छचऊ थाना दातागंज को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 272 ग्राम पाउडर मिला। जमीरुल हसन को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। यहां पाउडर की जांच कराई गई तो पता लगा कि यह स्मैक है। जानकारों की माने तो बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख रुपये है। इंस्पेक्टर अलापुर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके पास स्मैक कहां से आई इसकी भी जांच कराई जा रही है। जरूरत हुई तो आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें