फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पशु बाजार में भैंस बेचने आई 12 साल की लड़की, सच्चाई पता चली तो ग्राहक रह गए हैरान

Thu, 11 Sep 2025 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में बुधवार को पशु बाजार में अजब मामला सामने आया है। 12 साल की लड़की बाजार में भैंस लेकर आई। 50 हजार रुपये की भैंस के उसने 15 हजार रुपये मांगे। संदेह होने पर लोगों से उससे पूछताछ की तो उसने गुमराह किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की लड़की साप्ताहिक पशु बाजार में भैंस बेचने के लिए आई। 45 से 50 हजार रुपये तक की भैंस के लिए वह 15 हजार रुपये मांग रही थी। संदेह होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उससे जानकारी जुटाई। लड़की ने गुमराह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन


लोगों ने मुजरिया थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हल्का उपनिरीक्षक व कांस्टेबल मौके पर गए। जांच में पता लगा कि यह भैंस चोरी की है। मामला चर्चा में आने पर भैंस के मालिक समसपुर बल्लू निवासी कुन्नूबाबू आए। उन्होंने भैंस चोरी की तहरीर थाना मुजरिया में दी। पुलिस की पूछताछ में भी लड़की ने अपना पता गलत बताया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भैंस चोरी मामले की जांच की जा रही है। लड़की से जानकारी की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

भैंस चोरों की तलाश शुरू
उझानी के कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी बागेश और बाबूराम की चार भैंस समेत पांच पशु मंगलवार रात चोरी हो गए थे। पुलिस ने बागेश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोप है पांचों पशुओं को चोर पिकअप से ले गए थे। ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन हत्थे नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें