बदायूं। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से 12 सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से टेंडर निकाला गया है। इन सड़काें का निर्माण एक साल के भीतर 16.48 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
शासन से मिली मंजूरी के मुताबिक, परमू से इस्लाइलपुर मैमड़ी मार्ग, बदायूं-उझानी मार्ग से कृष्णा गोदाम होते हुए अब्दुल्लागंज, सहसपुर से पहाड़पुर, बितरोई से मौलिया नगला तक सड़क बनेगी। बदायूं-बिजनौर मार्ग से आईटीआई बिल्सी व कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास तक, मुडिया से मोहम्मद नगर, रैपुरा से घटबेहटी तक, रुखड़ा खौला से बल्लिया तक, मोहनपुर से कुंवरगांव पनौटा, जखौलिया से बनकोटा ग्राम देवता मार्ग तक, नरखेड़ा स्कूल से सिकरोड़ी, नंदगांव मोड़ से प्रहलादपुर तिराहे तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता वंदना सोनकर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साल भर में इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। संवाद