पीलीभीत। बेसिक विद्यालयों में छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति पंजिका सहित 12 रजिस्टरों को डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसमें डिजिटल उपस्थिति पंजिका में शिक्षकों को अपने आने-जाने का समय दर्ज करना होगा। साथ ही प्रवेश पंजिका में भी छात्र संबंधित पूरा विवरण दर्ज किया जाना है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने शासन से मिले निर्देशों को लेकर खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 12 पंजिकाओं में शिक्षक डायरी को शामिल नहीं किया गया है।
इसमें उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षा वार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टॉक, आय- व्यय एवं चेकबुक पंजिका, बजट बार बैठक, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार, बाल गणना पंजिका एवं पुस्तकालय तथा खेलकूद पंजिका को शामिल किया गया है।