फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं नगर पालिका में 22 मिनट में 12 प्रस्ताव हुए पास

Sat, 06 Jan 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Deepmala
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में रजा द्वार, रजा गेस्ट हाउस का नाम बदलने, पालिका के पुराने पड़े वाहनों की नीलामी करने समेत 12 प्रस्ताव सिर्फ 22 मिनट में पास कर दिए गए।   
विज्ञापन

नव निर्वाचित चेयरमैन दीपमाला गोयल की अध्यक्षता में पालिका सभागार में बोर्ड की पहली बैठक हुई। सबसे पहले वर्ष 2017-18 का 47 करोड़ 22 लाख, 27 हजार 893 रुपये का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्माति से पारित किया गया। साथ ही नगर पालिका में जन शिकायत और सुझाव पेटिका लगाए जाने, नगर के प्रत्येक वार्ड में हर महीने मूलभूत सुविधाएं जैसे जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, विकास कार्यों से संबंधित खुली बैठक का आयोजन करने संबंधी प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। इसके अलावा पालिका कार्यालय द्वार, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी का नाम संशोधित किए जाने का प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर सिर्फ सात सभासदों ने अपत्ति दर्ज कराई। गांधी ग्राउंड में भगवान श्रीराम परिवार के प्रतीकात्मक स्वरूप मूर्तियों की स्थापना और पार्क का जीर्णोद्धार करने संबंधी प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। पथिक चौक से टिकटगंज जाने वाले चौराहे का नाम कवि डॉ. ब्रजेंद्र अवस्थी के नाम पर करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कामधेनू योजना के अंतर्गत गायों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए गोशाला बनाए जाने के लिए भूमि का चयन किए जाने, नगर पालिका में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिए जाने की दृष्टि से सर्वे कराकर परिवार रजिस्टर तैयार कराए जाने और साहू धर्मशाला के निकट बदायूं द्वार का नाम पूर्व की तरह मथुरिया द्वार किए का प्रस्ताव भी रखा गया। वहीं पालिका के सभी कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा वाईफाई व्यवस्था कराने के प्रस्ताव बोर्ड ने पास कर दिए।

बैठक में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र कश्यप 
नगर पालिका में पहले बोर्ड की बैठक खत्म होने के समय आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का काम बिना किसी पक्षपात के किया जाए।  
विज्ञापन


26 जनवरी को लगेगा कैंप 
नगर पालिका की ओर से 26 जनवरी को पालिका परिसर में कैंप लगाया जाएगा। इसमें सभी सभासद अपने-अपने यहां के नेत्र रोग पीड़ितों का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। यहां पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद सभी लोगों को क्रम से नंबर दे दिया जाएगा। उसी तारीख के आधार पर नि:शुल्क आंखों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही नि:शुल्क लैंस भी डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें