फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की पावर सीज, पूर्व लेखपाल और वरिष्ठ सहायक के निलंबन के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ दातागंज। कार्यदायी संस्था पैकफेड की ओर से समरेर में बन रहे सीएचसी भवन का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। इसकी गुणवत्ता अत्यंत खराब मिलने पर तकनीकी कमेटी से जांच कराने के निर्देश दिए। प्रधान बिहारी लाल ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनवा रखा था। इसके चलते उनकी पावर सीज कर दी गई, वहीं विकास कार्यों में कमियां मिलने पर पूर्व लेखपाल और वरिष्ठ सहायक के निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त/ जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने डीएम दिनेश कुमार सिंह के साथ सोमवार को दातागंज नगर पालिका मोहल्ला परा, वार्ड नंबर एक स्थित मलिन बस्ती में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बस्ती में साफ-सफाई तो संतोषजनक पाई गई, लेकिन विद्युत ट्रांसफार्मर खुले में रखे होने पर नोडल अधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए जल्द ही लोहे की जाली से घेरा बनवाने के निर्देश दिए। इसी बस्ती में बने सार्वजनिक शौचालय की सफाई व्यवस्था जरूरत से ज्यादा बेहतर पाए जाने पर उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए व्यंग्य किया कि ‘इसका उपयोग भी होता है क्या’। समरेर सीएचसी में एंटी रैबीज व एंटी बायोटिक का अभाव पाए जाने पर प्रभारी सीएमओ मंजीत सिंह को हिदायत दी कि व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास करें। इसके बाद में मौसमपुर वाया कनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क को खोदवाकर उसकी गुणवत्ता परखी। निर्माण कार्य संतोषजनक मिला। सीएचसी के नए भवन में फर्श की स्थिति दयनीय, दीवारों पर सीलन, खिड़कियां साइज से छोटी और शीशारहित पाई गईं। नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता की जांच के लिए तकनीकी कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद में नोडल अधिकारी ने समरेर स्थित ब्लॉक कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर वरिष्ठ सहायक ओमकुमारी को भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं। क्षेत्र पंचायत की बैठक लंबे समय से न होने और पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार विकास कार्य न कराने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीडीओ अवध प्रताप सिंह की फटकार लगाई। इसके बाद में उन्होंने गांव कनकपुर में विकास कार्यां को देखा। प्रधान बिहारी लाल ने ही अन्त्योदय राशन कार्ड बनवा रखा था, इसके चलते डीएम ने इनकी पावर सीज कर दी। डीएम ने 14 मृत भूमि धारकों की विरासत विलंब से दर्ज होने पर पूर्व में तैनात लेखपाल राजीव कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीएम रमेश चंद्र, एडीएम रामनिवास शर्मा, एसडीएम दिनेश कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें