फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार के चलते एक किशोरी की और मौत कई बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा। सोमवार को कुंवरगांव इलाके में एक युवक की बुखार से मौत हो गई थी। मंगलवार को जरीफनगर इलाके में बुखार से एक किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला निवासी अल्हामहर की 12 वर्षीय पुत्री मैरिस की तेज बुखार से मौत हो गई। अल्लामहर ने बताया कि मैरिस को सोमवार को तेज बुखार आया था। परिवार वालों ने उसे गांव के डॉक्टर से दवा दिलाई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार को तेज बुखार के चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां संक्रामक बीमारी फैली हुई है। मगर किसी भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने यहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं कराया है। इसके चलते गांव में अनेक बच्चे बुखार से पीड़ित है, जो गांव में झोलाछाप डॉक्टरों से दवाइयां लेकर उपचार करा रहे हैं। रसूलपुर कला के बाशिंदों ने गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें