फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोई सिद्धपीठ समेत जिले भर में मनाई हनुमानजी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले भर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं बिसौली में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हजारों संतों ने सोई सिद्धपीठ में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण किया। पूज्य संत विदेहनंदिनी शरणजी महाराज ने अपने आराध्य हनुमानजी महाराज की पूजा अर्चना की और सवा क्विंटल लड्डू का भोग लगाया। शहर के मुख्य बाजार में स्थित हनुमान मंदिर, इंद्राचौक-एसके इंटर कॉलेज रोड पर पंचमुखी हुनमान मंदिर, उझानी रोड पर नौशेरा के पास बालाजी मंदिर पर हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं बिसौली के सोई सिद्धपीठ पर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दस दिनों से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के समापन हो गया। मंगलवार को सिद्ध संत विदेहनंदिनी शरण जी महाराज ने अपने आराध्य की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। आरती कर भोग लगाया। इसके बाद विशाल भंडारे में गैर जिले से आए हजारों संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद कई दिनों से सोई आश्रम में पधारे संतों ने सीताराम की जय घोष के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर में चारों ओर भजन-कीर्तन का मधुर स्वर गूंज रहा था। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ा त्यों-त्यों भक्ति का रंग भी चढ़ने लगा। प्रसाद ग्रहण करने के बाद संत विदेहनंदिनी शरणजी महाराज और उनके हजारों शिष्यों ने आगंतुक संतों का चरणामृत लिया। वातावरण में चारों ओर भक्ति की गंगा बह रही थी।
विज्ञापन

इस मौके पर संतशरण जी महाराज, फूल बाबा, मंत्री गुलाब देवी, मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक महेश गुप्ता, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, दीनानाथ सेठ, नवल शर्मा, कश्मीर, सीओ सर्वेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, मनमोहन सतवाल, प्रधान कविता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिसौली-हाईवे भी रंग गया भगवा रंग में
जब हजारों संत प्रसाद ग्रहण कर हाईवे पर आए, तो पूरी सड़क ही भगवामय हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें