फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बुखार से छह छात्राएं बीमार, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 12 बीडीएनयूजेएचपीएच- 04,05
विज्ञापन


कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बुखार से छह छात्राएं बीमार, दो की हालत गंभीर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो छात्राओं को भर्ती कराय, ादो दिन में परिजन बुलाकर चार छात्राओं को घर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। बुखार के प्रकोप ने नगर क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को भी चपेट में ले लिया है। तीन दिन से बीमार छात्राओं में दो की बुधवार शाम को हालत बिगड़ गई। शिक्षिकाओं ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह की देखरेख में बीमार छात्राओं का इलाज शुरू कर दिया गया है।
बुर्रा फरीदपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में तीन दिन पहले छह छात्राओं को बुखार आया। उसी दिन शिक्षिकाओं ने बीमार छात्राओं का इलाज भी कराया लेकिन बीमार छात्राओं अंजू (14), काजल (16) और शीतल (14) ने शिक्षिकाओं से अपने घर जाने की जिद की तो उनके परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया गया लेकिन शिल्पी (12) पुत्री रामवीर, और अंजलि (14) की बुधवार शाम को हालत बिगड़ गई। प्रभारी वार्डन बीना माहौर के साथ शिक्षिकाएं गंभीर रूप से बीमार दोनों छात्राओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। अंजलि बेहोशी की हालत में थी। बीमार राधिका भी है। उसे भी दवाएं मुहैया कराई गई हैं। चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने दोनों छात्राओं को ड्रिप लगा दी। देर शाम तक दोनों की हालत में मामूली सुधार भी हुआ है। अस्पताल में मौजूद बीमार शिल्पी के पिता बिल्सी क्षेत्र के गांव रोहान निवासी रामवीर ने बताया कि शिक्षिका ने शाम को ही उन्हें अवगत कराया था। चिकित्साधिकारी का कहना है कि शिल्पी और अंजलि को तेज बुखार था। शिक्षिकाओं से भी कहा गया है कि वह परिसर में सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बच्चों को बीमार छोड़ छुट्टी पर चली गई वार्डन
उझानी। नगर क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डन मंजू रानी बुधवार को अवकाश पर थीं। विद्यालय पर छह बच्चों को उन्हीं की मौजूदगी में बुखार आया था। हालांकि उन्होंने दो दिन पहले बच्चों को दवाएं मुहैया करा दी थी लेकिन उन्होंने छात्राओं की हालत पर नजर रखने की बजाय छुट्टी ले ली। छुट्टी की बजह उनकी बीमार मां बताई गई हैं। प्रभारी वार्डन बीना माहौर ने बताया कि जिस समय वार्डन छुट्टी पर गई, बच्चों की हालत में सुधार था। अब हालत बिगड़ने पर उन्हें भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें