फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को आई आंधी, दहशत में रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड--
विज्ञापन

फोटो-20- एक फोटो
आंधी ने बढ़ाईं लोगों की धड़कने
मंगलवार को आधी रात के बाद तेज हवाएं चलीं, बिजली गुल, लोगों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मंगलवार आधी रात को अचानक धूल भरी आंधी आने से यहां दहशत फैल गई। हालांकि कोई खासा नुकसान नहीं हुआ। इधर, बुधवार की शाम को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। बाद में आसमान पर धुंध भी छा गई।
मंगलवार रात करीब पौने बारह बजे बिजली चले जाने से हर तरफ अंधेरा गया। कुछ ही देर में तेज हवा चलने लगी। आंधी के झोंके कभी ठहरते और कभी तेज हो जाते। पहले से तूफान को लेकर अलर्ट के कारण हवा के तेज झोंकों ने लोगों की बेचैनी को बहुत बढ़ा दिया। बाद में आंधी की रफ्तार कम हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, बुधवार को दिनभर मौसम ठीक रहा पर शाम को मौसम का मिजाज फिर बदला और आसमान पर धुंध छा गई।
विज्ञापन

----
दुकान, खोखों की उड़ी गई टिन
नवादा पर कुछ दुकानों और खोखों पर पड़ी हुई टिन उड़ र्गइं तो कई जगह पर होर्डिंग्स और बैनर भी फट गए।
----
डीएम ने पहले ही किया था अलर्ट डीएम दिनेश कुमार सिंह ने आंधी, बरसात, तूफान को लेकर अधिकारियों को पहले से अलर्ट कर रखा था। इसको लेकर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग से लेकर फायर ब्रिगेड के अधिकारी तैयार रहे
----
फोटो-31-
खरीदा गया गेहूं कमरों में रखा
दबतोरी। आंधी, बरसात के अलर्ट के चलते ही गेहूं क्रय केंद्रों पर प्रभारियों ने पहले से ही कमरों में गेहूूूं को एकत्र कर लिया है। ताकि खरीदा गया गेहूं खराब न हो।
--------
आंधी में किशोर छत से गिरा, घायल
बिल्सी। मंगलवार रात आई तेज आंधी में नगर के मोहल्ला संख्या एक की कृष्णा कॉलोनी में एक किशोर छत से गिर कर घायल हो गया। जिसका उपचार बिसौली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या एक की कृष्णा कॉलोनी निवासी मोनू पुत्र नन्हे मंगलवार की रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। तभी रात को आई तेज आंधी में मोनू उठकर नीचे जाने लगा। उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आंगन में गिर गया। जिसके शरीर पर काफी चोट आई है। परिवार के लोग इसका इलाज बिसौली के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें