फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के तेल से चल रहा है उझानी रेलवे स्टेशन

Fri, 09 Mar 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
commuters at Ujhani station
विज्ञापन
स्वच्छता के मामले में पहचान कायम कर चुके स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अंधेरे का साया छंटने का नाम नहीं ले रहा है। बिजली है तो स्टेशन जगमग रहेगा और चली जाए तो घुप्प अंधेरा। ऐसा भी नहीं कि बिजली के अभाव में पूरे परिसर को रोशन रखने के लिए संसाधनों की कमी हो। जनरेटर के लिए डीजल चाहिए जो विभाग से काफी समय से नहीं मिल पा रहा है। अगर स्टेशन अधीक्षक को पड़ोसी स्टेशन मानपुर नगरिया, वितरोई और बदायूं से मदद के रूप में डीजल नहीं मिले तो यात्रियों को अंधेरे में ही खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

व्यावसायिक रूप से विभाग को खासी आमदनी मुहैया कराने वाले उझानी के रेलवे स्टेशन को डीजल को लेकर किल्लत की शुरुआत ब्राडगेज लाइन पर नई ट्रेनों के संचालन के साथ हुई। मीटरगेज लाइन थी तब स्टेशन को पर्याप्त मात्रा में डीजल की सप्लाई मिल जाया करती थी। रेलवे कर्मियों की मानें तो इज्जतनगर डिवीजन से पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली से कासगंज तक रूट पर प्रत्येक स्टेशन पर जनरेटर के लिए डीजल मुहैया कराने का प्रावधान है लेकिन शुरुआत में जब डीजल नहीं मिला तो स्टेशन अधीक्षक ने समीप के स्टेशनों से डीजल मंगाना शुरू कर दिया। आठ महीनों में बदायूं, वितरोई और मानपुर नगरिया स्टेशन से डीजल मिला। मानपुर नगरिया और वितरोई स्टेशन पर डीजल की ज्यादा खपत नहीं है। बरेली-कासगंज रूट पर रात के समय भी ट्रेन हैं लेकिन रेलवे कर्मी ट्रेन आने के समय पर ही जनरेटर चलाते हैं। ट्रेन के इंतजार में अंधेरे के साये में रहने वाले यात्रियों के सामने असुरक्षा का भय बना रहता है।

तीर्थयात्री पहुंचे तो खुली पोल
उझानी। तिरुपति बालाजी की तीर्थयात्रा के लिए गुरुवार शाम को राजू भूटानी, वीरेंद्र कुमार और मनोज वार्ष्णेय की अगुवाई में तीर्थ यात्रियों का जत्था स्टेशन पर पहुंचा तो परिसर में अंधेरा था। यात्री स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचे तो उन्होंने डीजल का अभाव बताया। हालांकि ट्रेन आने से दो मिनट पहले जनरेटर चला दिया गया लेकिन यात्रियों ने गुस्से का इजहार किया। यात्रियों का कहना था कि स्टेशन अधीक्षक की जिम्मेदारी है कि वह अफसरों से बात कर रोशनी की सुविधा मुहैया कराएं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में नया जनरेटर लगा है। सोलर सिस्टम भी है लेकिन पूरे परिसर की लाइट को जनरेटर या फिर बिजली आने पर जगमग रखा जा सकता है। डीजल दूसरे स्टेशनों से मंगाना पड़ता है। डीजल की डिमांड भी अफसरों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

- एसके यादव, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें