फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी इलाके में हो रही पहाड़ों जैसी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1 से 5, 13
विज्ञापन

मैदानी इलाके में पहाड़ों जैसी ठंड
दोपहर तक छाया रहा कोहरा, दिनभर ठिठुरते रहे लोग
सड़कों से भीड़ गायब, दुकानों पर रहा ग्राहकों का टोटा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पिछले पांच दिनों से मैदानी इलाके में पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह लोग जागे तो आसमान में कोहरा था। हाड़ कंपा देने वाली शीत लहर चल रही थी। करीब 11 बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन मे बाजार खुले, लेकिन दुकानों से ग्राहक गायब थे। दुकानदार आग जलाकर तापते दिखे। जाम लगने वाले बाजारों में सड़कें खाली पड़ी थीं। दोपहर करीब एक बजे धूप निकली, लेकिन 15 मिनट बाद भी दोबारा बादल छा गए।
गुरुवार को ठंड से दो लोगों की मौत हुई थी। बुधवार को ठंड ने इस्लामनगर में एक ही परिवार के दो बच्चों की जान ले ली थी। इससे पहले अलग-अलग स्कूलों में कई छात्राएं बीमार हुई थीं। शुक्रवार को किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन शीत लहर चलने से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। ठंड की वजह से रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का टोटा रहा।
विज्ञापन

-------
इंसेट
फोटो - 11, 12
गर्म कपड़ों की हुई जमकर बिक्री
सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों के व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। ऊनी वस्त्र विक्रेताओं के यहां खरीदारों की भीड़ जमा होने लगी है। व्यापारियों ने कहा कि अगर ऐसी ही ठंड एक हफ्ते और पड़ी तो उनका व्यवसाय ठंडा पड़ा हुआ था वह गर्म हो जाएगा। वहीं बाजार में रूम हीटर की मांग में बढ़ोतरी हो गई है।
---
दमा रोगी रखें एहतियात
डॉ. राजेश वर्मा के मुताबिक दमा रोग से ग्रसित लोगों के लिए मौसम ठीक नहीं है। ऐसे रोगियों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। बच्चों को सर्दी में बाहर न निकलने दें और यदि बाहर भेजें तो गर्म कपड़े, मोजे पहनाकर ही। खान-पान पर ध्यान दें। बाजार के खाने से परहेज करें। इन दिनों विंटर डायरिया का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

---------
चार दिन तक रहेगी ठिठुरन
तीन-चार दिन जिले में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसमें दिन में कुछ देर के लिए सूर्यदेव निकलेंगे, लेकिन तापमान में कोई भी बढ़ोतरी नहीं होगी। शहर का तापमान अधिकतम 14 से 15 और न्यूनतम पांच से छह रहेगा।
-एचएस कुशवाह, मौसम वैज्ञानिक पंतनगर
----
यह रहा मौसम
पांच जनवरी-अधिकतम 18, न्यूनतम 6ए
चार जनवरी- अधिकतम 20, न्यूनतम 5.3
तीन जनवरी- अधिकतम 20.2, न्यूनतम 7.3
दो जनवरी- अधिकतम 19.2, न्यूनतम 7.2
एक जनवरी- अधिकतम 19.2, न्यूनतम 6.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें