फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाऊन, उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा राशन

विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नगरीय क्षेत्र में ई-पीओएस मशीन से अनाज वितरण शुरू कर दिया गया है, लेकिन विभाग की आधी-अधूरी तैयारियों की वजह से उपभोक्ताओं को खासी मुसीबत उठानी पड़ रही है। अनाज वितरण के समय कभी सर्वर डाउन, तो कभी अंगूठे की पहचान नहीं होने के कारण लोगों को राशन मिलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नगरीय निकाय में 201 राशन की दुकानें हैं। इन पर 79764 राशन कार्डधारक है। इनमें से 70038 उपभोक्ताओं के राशन कार्डों को आधार से जोड़ दिया गया है ताकि राशन मिल सके, लेकिन यह सपना बनता जा रहा है। राशन की दुकानों पर ई-पीओएस मशीन जुलाई माह में पहुंच गई थी। इसके बाद ई-पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद राशन बंटना शुरू हो गया। उसके बाद राशन की दुकानों पर लगी ई पीओएस मशीन में जब-तब खराबी आ जाती है। इसके साथ ही सर्वर बंद होने के कारण भी मशीनें काम नहीं करती। इसके कारण उपभोक्ता दुकानों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
--
मांगे जा रहे आधार और आईडी
राशन दुकानों पर जिन उपभोक्ताओं के अंगूठे के मिलान नहीं हो रहे हैं। उनसे आधार कार्ड और आईडी मांगी जा रही है। खाद्य विभाग की माने तो अब भी नगरीय निकाय क्षेत्र में परिवार के पांच प्रतिशत मुखिया ने अपने आधार कार्ड नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

--
सर्वर में कभी-कभार दिक्कत आ रही है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें