फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में पिपरौल और खो- खो में ज्योरा की टीम अव्वल

विज्ञापन
sports - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में देहात क्षेत्र के छात्र और छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से स्कूलों का नाम रोशन किया। दौड़, कबड्डी, लंबीकूद, ऊंची कूद, खो-खो में उन्होंने पूरा दमखम दिखाया। कबड्डी में पिपरौल और खो-खो में ज्योरा की टीम ने बाजी मारी। न्याय पंचायत प्रभारी के अलावा विजेता छात्र और छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार सुबह में हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज के मैदान पर शुरू हुईं। उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा और बजाज इंश्योरेंश कंपनी के शाखा प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र और छात्राओं को खेलकूद का महत्व भी समझाया। खेलकूद के तहत प्राथमिक बालक वर्ग की लंबीकूद में अवनेश प्रथम सुरजीत द्वितीय और अजय तृतीय, 50 मीटर की दौड़ में अवनेश प्रथम, शिवम द्वितीय ओर प्रदीप तृतीय, 100 मीटर की दौड़ में अवनेश प्रथम, अरुण द्वितीय, प्रदीप तृतीय, 400 मीटर की दौड़ में अरविंद प्रथम, शिवम द्वितीय और आनंद तृतीय रहा। कबड्डी में पिपरौल और खो-खो में ज्योरा की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में शीतल प्रथम, नयना द्वितीय, शबनम तृतीय, 100 मीटर की दौड़ में गौरी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, मुस्कान तृतीय, 200 मीटर में कमलेश प्रथम, प्रिया द्वितीय, करिश्मा तृतीय, लंबीकूद में प्रेमवती प्रथम, नेहा द्वितीय, बंटी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग के बालकों में चक्का फेंक में राजनाथ प्रथम, गजेंद्र द्वितीय, सर्वेंद्र तृतीय, लंबीकूद में विपिन प्रथम, अंकित द्वितीय, ओमकार तृतीय, 100 मीटर दौड़ में जयनंदन प्रथम, अजीत द्वितीय, आफाक तृतीय, 200 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, आफाक द्वितीय, राजनाथ तृतीय, 400 मीटर की दौड़ में अंकित प्रथम, हेमेंद्र द्वितीय, ओमकार तृतीय, 600 मीटर दौड़ में हेमेंद्र प्रथम, सद्दाम द्वितीय, हुकुम सिंह द्वितीय, ऊंचीकूद में ओमकार प्रथम, राजनाथ द्वितीय और विपिन ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में लंबीकूद में प्रवेश प्रथम, राधा द्वितीय, अनूप तृतीय, 100 मीटर दौड़ में छाया प्रथम, नीलम द्वितीय, मिथलेश तृतीय, 200 मीटर दौड़ में मिथलेश प्रथम, नीलम द्वितीय और अमरिन तृतीय, ऊंची कूद में शशि प्रथम, अनूप द्वितीय और साधना तृतीय रहीं। खो-खो में अंजली और कबड्डी में निशा की टीम ने बाजी मारी। ओवरऑल पिपरौल न्याय पंचायत क्षेत्र अव्वल और हजरतगंज द्वितीय रहा। विजेताओं को विधायक प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताएं कराने में अरविंद दीक्षित, रामकिशोर पाल, कमल यादव, देवेंद्र सिंह, सुधीर यादव, संध्या राठौर, धर्मेंद्र सिंह और शैलेंद्र मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें