फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ में योगदान पर 50 महिला-पुरुषों का सम्मान

विज्ञापन
सम्मान‌ित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा भी ली। विशेष योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ के समापन से पहले शांतिकुंज हरिद्वार के टोली नायक संदीप पांडेय ने श्रद्धालुओं को महामंत्र का महत्व समझाते हुए धर्म के रास्ते पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ऐसे काम भी करनी चाहिए जो राष्ट्र निर्माण और धर्म के प्रचार-प्रसार में अहम साबित हों। सहायक टोली नायक हरीशंकर यादव ने भी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यजमान आर्येंद्र यादव ने पूजन कराया। इस दौरान 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र की गुरू दीक्षा ली। उन्हें विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र का जप, तप, साधना, संयम, सेवा अलावा समय दान और अंशदान का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र और जिला समन्वयक डीपी सिंह ने शांतिकुंज से आई टोली के सदस्यों को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी। संयोजक रामभरोसे लाल माहेश्वरी ने उनका अभिवादन किया। विशेष सहयोग के लिए जयसिंह यादव, सुखपाल शर्मा, आर्येंद्र यादव, भुवनेश शर्मा, डॉ. वीरेंद्रपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------------
कन्या कौशल शिविर में किया विद्यारंभ
उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे 24 कुुंडीय गायत्री महायज्ञ में 51 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने प्रतिभागियों में कशिश, अर्पित, आयुष, परी, आराधना, माधव, नंदनी आदि बच्चों ने कलम और किताब का पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले गायत्री मंत्र लिखा फिर उसका उच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें