फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन यज्ञ से महक उठा एमजीपी कॉलेज का मैदान

विज्ञापन
यज्ञ में अर्पित कीं आहुतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण के लिए गायत्री मंत्र की आहुतियां यज्ञ में अर्पित कीं। महिलाओं ने शक्ति कलश का पूजन किया। देवकन्याओं ने मां गायत्री की आरती के साथ पूूजन किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक संदीप पांडेय ने यज्ञ शुरू होने से पहले आयोजन के बारे में जानकारी दी। कहा, यज्ञ एक औषधीय विज्ञान और भावना प्रधान है। इसी से ही श्रेष्ठ जीवन जीने की शिक्षा मिलती है। श्रेष्ठ जीवन का आधार भी यज्ञ से मजबूत होता है। युवाओं को भी ऐसे आयोजन में हिस्सा लेना चाहिए। सहायक टोली नायक हरीशंकर यादव ने कहा, युवाओं को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए भी युवाओं के रोल का कम नहीं किया जा सकता। गायक रामवीर नेगी ने जाग उठो भारत के वीरों, हम तुम्हें जगाने आए हैं, सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वादक महेश विश्वकर्मा और सुनील सिंह ने गीत को संगीत दिया। यज्ञ में विद्यम सिंह, पंकज रस्तोगी, कौशलेंद्र सोलंकी, विवेक अग्रवाल, रुचिर सिंघल, अजय शर्मा, राजकुमार माहेश्वरी, बसंत तोमर, राजेश मिश्रा, लटूरी यादव, मदनलाल शर्मा, ध्रुव यादव सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। कन्या कौशल शिविर में बालिकाओं को सशक्त बनने की सलाह दी गई। बच्चों की झांकियां आकर्षण रहीं। इस मौके पर आर्येंद्र यादव, डीपी सिंह, शिवंवदा सिंह, कल्पना मिश्रा, ममता शर्मा, कालीचरन पटेल, कुमुद सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें