फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदला आरक्षण, शहर सीट पर महिलाओं का दावा बरकरार

विज्ञापन
election logo
विज्ञापन
बदायूं। निकाय चुनाव की तिथि घोषित होने और आरक्षण की स्थिति साफ हो जाने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। हालांकि किसी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है मगर दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले दिनों शासन स्तर से अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित किया गया था। बदायूं शहर सीट सामान्य महिला को आरक्षित रखी गई है। इसी तरह जिले की अन्य सीटों का आरक्षण पूर्व में जो घोषित किया गया उसी पर अंतिम मोहर भी लग गई है। किसी सीट के आरक्षण में तब्दीली नहीं की गई है। यहां बता दें कि जिले की कुछ सीटों को लेकर इस बात की चर्चा थी कि उन स्थानों पर आरक्षण सही नहीं किया गया है। जिससे लोगों को लग भी रहा था कि आपत्तियों के दर्ज होने पर कुछ स्थानों पर घोषित आरक्षण में बदलाव हो सकता है। मगर ऐसा नहीं नहीं। इधर,जैसे ही चुनाव की तिथियों और आरक्षण की स्थिति साफ हुई तैसे ही सरगर्मियां और तेज हो गईं। गौरतलब हो कि अब तक सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में नजर आ रहे हैं। शहर में सीट से कई दावेदारों ने काफी समय से ही होर्डिग्स लगा रखे हैं। पिछले दिनों भाजपा के प्रभारियों के सामने दावेदारों ने अपने आवेदन भी जमा किए थे।
चुनावी घोषित कार्यक्रम के तहत बदायूं में प्रथम चरण में 22 नवंबर को मतदान होगा। लिहाजा, एक दो दिन में भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। ताकि घोषित प्रत्याशी को अपने पक्ष में माहौल बनाने का समय मिल सके। अध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ ही वार्ड के सदस्यों पदों के संभावित उम्मीदवार भी माहौल बनाने में पीछे नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने दीपावली, भैयादूज आदि त्योहारों से पूर्व ही अपने-अपने वार्डों में पोस्टर और पफलेट लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें