फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान के प्रस्ताव लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। गांव रहमा में राशन की दुकान का प्रस्ताव प्रशासन की ओर से नहीं हो सका। इससे नाराज गांव वालों ने हंगामा काटा। साथ ही डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम रहमा की राशन की दुकान काफी समय से निरस्त चल रही है। जिसके लिए खुली बैठक में नए कोटेदार के लिए प्रस्ताव होना है। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय जगत पर प्रस्ताव की तिथि निहित की गई। राशन की दुकान लेने के इच्छुक करीब आधा दर्जन दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए, लेकिन जब करीब तीन बजे तक ब्लॉक मुख्यालय से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा काटना शरू कर दिया। लोगों ने अधिकारियों के नहीं पहुंचने की शिकायत डीएम से की। इस मौके पर गांव के राजेंद्र मौर्य, पप्पू वर्मा, कुंदन सागर, नरेश वर्मा, तस्लीम अहमद गद्दी, बच्चन अली, जैनुद्दीन, भूरे गुप्ता, भूरे अली, मुकीम, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन शर्मा का कहना है कि बुधवार के लिए खुली बैठक में राशन की दुकान का प्रस्ताव पर आने की तिथि नियत की गई थी। इस कारण प्रस्ताव की तिथि निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें