उघैती( बदायूं)। नल ठीक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गांव भगता नगला निवासी 28 वर्षीय राजवीर घर पर नल ठीक कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सरिया निकलते वक्त छत से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गईं। छटपटा कर राजवीर नल से दूर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजवीर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।