फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कल से बंद रहेंगे, हड़ताल का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 15 जून से हर दिन डीजल और पेट्रोल के दामों में परिवर्तन के विरोध के अलावा वैट कम करने जैसी कई मांगों को लेकर जिले के पेट्रोल पंप बृहस्पतिवार से अनिश्वितकाल के लिए प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत बंद रखने का एलान कर दिया गया है। अगर यह हड़ताल शुरू हुई तो जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति खड़ी हो जाएगी। हालांकि इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में बदायूं पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में जिले में भी हड़ताल का निर्णय ले लिया गया। रविप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीलर्स ने कहा कि वे बृहस्पतिवार 15 जून से अपने-अपने पेट्रोल पंप नहीं खोलेंगे। एसोसिएशन के महासचिव हाजी मजहर हमीदी ने बताया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं। उन्होंने बताया कि राज्य में पेट्रोल तथा डीजल पर वैट की दर दिल्ली से भी कम करने, पेट्रोल पंपों को वाणिज्यिक श्रेणी से हटाकर नई श्रेणी में शामिल कर कम मूल्य पर बिजली उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। बैठक में अंकुर माहेश्वरी, आशीष, नितिन शर्मा, सौरभ वैश्य, दिनेश चंद्र असवा, सर्वेश गोयल, महेश चंद्र, सुरेश बाबू, अरुण माहेश्वरी, मुकुल माहेश्वरी, अख्तर सादिक, नितिन माहेश्वरी, विकार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें